BALOD : इधर अवैध काम्प्लेक्स ढ़हा और बीजेपी पार्षद पर फूटा गुस्सा !

 

गुरुर (बालोद) : जिला के गुरुर नगर इन दिनोँ बड़ा राजनीतिक दंगल देखने को मिल रहा है। मामले की तह को खंगालने से जो सार सामने आ रहा है उसका नतीजा यह कि गुरुर नगर के बाजार चौंक में गिनती के 45 शटरयुक्त अवैध कांप्लेक्स निर्माणाधीन रहा, जिसका कि विवादित होने की पुष्टि होती है और मामला न्यायालय में लंबित होने के पश्चात् अंतिम निर्णय आने पर, बालोद कलेक्टर के आदेशानुसार पुलिस प्रशासन की पूरे चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ अनुविभागीय अधिकारी गुरुर; पूजा बंसल के नेतृत्व में प्रशासन ने शुक्रवार को तड़के 5.30 बजे से 9.30 बजे के बीच उक्त कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चला कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए सभी अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया।


विधायक संगीता भैय्या राम सिन्हा और समर्थकों ने किया था विरोध

 

मीडिया सूत्रों के मुताबिक उक्त कॉम्प्लेक्स को ढहाए जाने के दौरान विधायक संगीता भैय्या राम सिन्हा के द्वारा अपने समर्थकों के साथ मिलकर इस प्रशासनिक कार्यवाही का विरोध करने की भी बात सामने आई है, मगर तात्कालिक परिस्थिति में उनके इस विरोध का कोई असर नही हुआ। परिणामतः राजनीतिक द्वेष का नतीजा बीते 24 घंटे के अंतराल में जो नजर आया वह यह कि असंतुष्टों का गुस्सा, नगर के महिला भाजपा पार्षद पर फूट पड़ा।

भाजपा महिला पार्षद पर फूटा गुस्सा

अवैध निर्माण को तोड़ने को लेकर महिलाओं और पार्षद के बीच विवाद का जो स्वरुप सामने आया है वह यह कि अवैध काम्प्लेक्स को ढहाए जाने को लेकर व्यापारी संघ की महिलाएं आक्रोशित हो गई, और नगर के वार्ड नंबर 4 की पार्षद भाजपा नेत्री कुंती सिन्हा महिला पार्षद को उसके घर से निकालकर धकियाते हुए सड़क तक घसीट लाए ! जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर बवाल काट रहा है। इस मामले में पार्षद की शिकायत पर गुरुर पुलिस चार लोगों के खिलाफ अनेक धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लग गई है।

 

Post a Comment

0 Comments